नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के भारत मंडपम में पीएम मोदी ने 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने एक टिकट और सिक्का भी जारी किया। मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव के कठिन समय में ऐसे पवित्र कार्यक्रम में शामिल होना मन को शांति दे रहा है।
इस साल हमारे संविधान को भी 75 वर्ष होने जा रहे हैं। इसी समय देश में एक बड़ा लोकतांत्रिक उत्सव भी चल रहा है।
देश का विश्वास है कि यहीं से भविष्य की नई यात्रा शुरू होगी। हमारे अनादि मूल्यों के प्रति, भगवान महावीर के प्रति युवा पीढ़ी का आकर्षण और समर्पण विश्वास पैदा करता है कि देश सही दिशा में जा रहा है।
भगवान महावीर का ये 2,550वां निर्वाण महोत्सव हजारों साल का एक दुर्लभ अवसर है। ऐसे अवसर कई विशेष संयोगों को भी जोड़ते हैं।
ये वह समय है, जब भारत अमृतकाल के शुरुआती दौर में है। देश आजादी के शताब्दी वर्ष को स्वर्णिम शताब्दी बनाने के लिए काम कर रहा है।
इसे भी पढ़ें
कांग्रेस और सहयोगी दल जीते तो दंगे और अत्याचार होंगे : अमित शाह









