हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर पीएम मोदी ने बदली प्रोफाइल फोटो [PM Modi changed his profile photo after joining the tricolor campaign in every house]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। पीएम नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होते हुए अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली है।

उन्होंने प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगे की फोटो लगा दी है। स्वतंत्रता दिवस से पहले उन्होंने करोड़ों देशवासियों से भी ऐसा करने की अपील की है।

उन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो बदलने के साथ लिखा “इस साल स्वतंत्रता दिवस के करीब आते ही आइए हम सब मिलकर हर घर तिरंगा अभियान को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं।

मैं अपनी प्रोफ्राइल तस्वीर बदल रहा हूं और मैं आप सभी से भी यही आग्रह करता हूं कि आप भी मेरे साथ मिलकर हमारे तिरंगे का जश्न मनाएं। और हां, अपनी सेल्फी https://harghartiranga.com पर जरूर शेयर करें”।

क्या है हर घर तिरंगा अभियान ?

देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने 2022 में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी।

इस अभियान के तहत देश के 20 करोड़ घरों की छतों पर तिरंगा फहराए जाने की बात कही गई थी।

सरकार ने इस अभियान पर काफी खर्च किया था और इससे पहले झंडा फहराने के नियम भी बदले थे। नियम में बदलाव के बाद रात में भी तिरंगा फहराने की अनुमति दी गई थी।

क्या था भारत छोड़ो आंदोलन ?

8 अगस्त, 1942 को महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन को समाप्त करने का आह्वान किया था। उन्होंने मुंबई में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सत्र में भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया।

यह आंदोलन देश की आजादी के संघर्ष में सफल प्रयास साबित हुआ और देश को आजादी मिली। इस दौरान कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की बाजी लगा दी।

इसे भी पढ़ें

मां और धरती मां के लिए कुछ स्पेशल करना होगा: पीएम मोदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं