PM मोदी: मई में रूस का दौरा कर सकते हैं, 80वीं ‘महान देशभक्ति युद्ध परेड’ में होंगे अतिथि [PM Modi: Can visit Russia in May, will be a guest in the 80th ‘Great Patriotic War Parade’]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई महीने में रूस का दौरा कर सकते हैं, जहां वह मॉस्को के रेड स्क्वायर पर आयोजित होने वाली 80वीं ग्रेट पैट्रियोटिक वॉर (महान देशभक्ति युद्ध) परेड में बतौर अतिथि शामिल होंगे।

यह परेड द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान रूस और नाजी जर्मनी के बीच लड़े गए युद्ध की याद में आयोजित की जाती है। इस परेड में भारतीय सेना का एक दल भी शामिल हो सकता है, जो परेड से एक महीने पहले रूस पहुंचकर इसकी रिहर्सल कर सकता है।

क्या कहती है रूसी मीडिया

रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी के अलावा कई अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी इस परेड में शामिल हो सकते हैं। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावारोव ने पुष्टि की है कि कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने 9 मई को होने वाली इस परेड में भाग लेने की सहमति दी है।

रूस के राष्ट्रपति दिमित्री पेसकोव ने भी इस परेड में विभिन्न देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है। इस युद्ध को 22 जून 1941 से 9 मई 1945 तक चलने वाली अवधि में लड़ा गया था और इसे मानव इतिहास के सबसे बड़े और रक्तरंजित युद्धों में से एक माना जाता है। इस युद्ध के परिणामस्वरूप जर्मनी की हार हुई थी, और रूस एक बड़ी सैन्य शक्ति के रूप में उभरा था।

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने पिछले साल अक्टूबर में भी रूस का दौरा किया था, जब वे रूस की अध्यक्षता में हुए 16वें ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हुए थे। अगर पीएम मोदी मई में रूस जाते हैं, तो यह दौरा रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम को लेकर चल रही बातचीत के बीच होगा। पीएम मोदी ने पहले ही रूस और यूक्रेन के बीच शांति की अपील की है।

इसे भी पढ़ें

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बताया भारत को महान शक्ति

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं