PM Internship Scheme: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में आवेदन की बढ़ गई तारीख, कर सकते हैं अप्लाई [Application date for Pradhan Mantri Internship Scheme has been extended, you can apply]

4 Min Read

PM Internship Scheme:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत युवाओं का देश है। दुनिया में किसी भी और देश के मुकाबले सबसे ज्यादा युवा आबादी भारत में है। यह युवा आबादी पढ़ी-लिखी और तरह-तरह के कौशल से परिपूर्ण हो तो भारत इस सदी को अपनी सदी बनाने के सपने में पूरी तरह कामयाब रहेगा। यही वजह है कि युवाओं को ध्यान में रखकर केंद्र और राज्यों के स्तर पर कई तरह की योजनाएं जल रही हैं। ऐसी ही केंद्रीय योजनाओं में एक है- प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना।

PM Internship Scheme: कमजोर पृष्टभूमि के युवाओं को मिलता है मौका

इसके तहत कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं को भी कॉर्पोरेट कल्चर का हिस्सा बनाया जाता है और उन्हें स्टाइपेंड के रूप में मासिक सहायता भी मिलती है। केंद्र सरकार ने योजना का लाभ उठाने वाले युवकों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला करते हुए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। पीएम इंटर्नशिप स्कीम की घोषणा वित्त वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की थी।

PM Internship Scheme:

इस योजना का उद्देश्य बताते हुए वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा था कि पीएम इंटर्नशिप स्कीम के जरिए 21 से 24 साल के युवाओं को कॉर्पोरेट दुनिया में जगह दिलाई जाएगी, वो भी बिल्कुल मुफ्त में। पहले इस योजना के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 थी जिसे सरकार ने बढ़ाकर 15 अप्रैल, 2025 कर दिया है।

इसका मतलब है कि जो छात्र और युवा प्रोफेशनल्स पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें अब यह सुनहरा अवसर मिला है। चयन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, इसलिए नियमित रूप से वेबसाइट और अपने मोबाइल, ईमेल और डैशबोर्ड की जांच करना बेहद जरूरी है।

PM Internship Scheme: कौन कर सकता है आवेदन? जानिए पात्रता के नियम

आयु: 21 से 24 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।
नौकरी की स्थिति: फुल टाइम नौकरी में नहीं होना चाहिए।
शिक्षा: न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है। हालांकि, आइआइटी, आईआइएम या सीए/सीएमए जैसे प्रोफेशनल डिग्रीधारी आवेदन नहीं कर सकते।

आय सीमा:

वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सरकारी नौकरी: यदि परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी है तो पात्र नहीं होंगे।
विशेष प्रशिक्षण: आइटीआई या कौशल केंद्र से प्रशिक्षित युवा भी आवेदन के योग्य हैं।
पीएम इंटर्नशिप स्कीम से मिलेंगे ये फायदे
-कामकाज का अनुभव मिलता है।

  • हर महीने 5,000 रूपये की स्टाइपेंड मिलता है।
  • एकमुश्त 6,000 रूपये की वित्तीय सहायता मिलती है।
    -जीवन बीमा एवं दुर्घटना बीमा का कवरेज मिलता है।
  • कुछ कंपनियां अतिरिक्त बीमा भी देती हैं।
  • रियल वर्ल्ड बिजनेस एक्सपीरियंस का मौका मिलता है।
    ऐसे करें आवेदन
    -आधिकारिक वेबसाइट (pminternship.mca.gov.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर स्क्रॉल करें और रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
    -कोई भी रजिस्ट्रेशन या एप्लिकेशन फीस नहीं ली जा रही है।
  • एक ऑटोमेटेड रिज्यूमे जनरेट होगा जिससे आप 5 अलग-अलग इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • एक कदम, जो बदल सकता है जीवन
  • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना ना सिर्फ एक योजना है, बल्कि यह बड़ा साधन है उन युवाओं के सपने पूरे करने का, जो मेहनत, लगन के बाद भी कॉर्पोरेट वर्ल्ड में नहीं जा पा रहे। ऐसे में अगर आप या आपका कोई जानने वाला इस पात्रता में आता है, तो 15 अप्रैल से पहले आवेदन जरूर करें। शायद यही मौका किसी की जिंदगी की दिशा बदल दे।

इसे भी पढ़ें

CM Hemant Soren: मंईयां सम्मान योजना के 1-1 लाभुक की होगी पहचान, ये है प्लान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं