त्रिपुरा में पिकनिक बस में लगी आग, 13 छात्र झुलसे [Picnic bus catches fire in Tripura, 13 students burnt]

1 Min Read

स्मार्ट जनरेटर के विस्फोट से लगी आग

त्रिपुरा, एजेंसियां। पश्चिम त्रिपुरा के मोहनपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां रविवार को पिकनिक मनाने गए छात्रों से भरी बस में आग लग गई, जिससे 13 छात्र झुलस गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग जनरेटर के विस्फोट के कारण लगी। घायल छात्रों में से नौ को जीबीपी अस्पताल भेजा गया और बाकी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद घर भेजा गया।

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी घायल छात्रों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और प्रशासन को घटना की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें

कोडरमा से रांची पिकनिक मनाने आ रहे स्कूली बच्चों की बस पलटी, 24 बच्चे घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं