ओटीटी मंचों पर प्रतिबंध के लिए याचिका: न्यायालय ने याचिकाकर्ता से सरकार के पास जाने को कहा

1 Min Read

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने ‘ओवर-द-टॉप’ (ओटीटी) मंचों पर प्रतिबंध लगाए जाने का अनुरोध करने वाले याचिककर्ता से शुक्रवार को कहा कि वह इस संबंध में सरकार के समक्ष अभ्यावेदन दे।

याचिकाकर्ता का दावा है कि ओटीटी मंचों पर नग्नता और अनुचित दृश्य दिखाए जाते हैं।

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ से कहा कि याचिका में यह सवाल उठाया गया है कि क्या ओटीटी मंचों को बिना किसी रोक के ऐसी सामग्री प्रसारित करने या दिखाने की अनुमति दी जा सकती है जो सभी उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त नहीं है।

वकील ने आरोप लगाया कि ओटीटी मंचों पर नग्नता दर्शाने वाले अनुचित दृश्य दिखाए जा रहे हैं। पीठ ने याचिकाकर्ता से कहा, ‘‘सेंसर बोर्ड के पास जाएं।’’

इसे भी पढ़ें

एपीएसईज़ेड ने वित्त वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड 42 करोड़ टन माल ढुलाई का किया प्रबंधन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं