लोगों का प्यार मुझे देश की सेवा करने की और अधिक शक्ति प्रदान करता है: द्रौपदी मुर्मू

1 Min Read

नयी दिल्ली :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को उनके जन्मदिन पर देशवासियों से मिली शुभकामनाओं पर अपार हर्ष प्रकट करते हुये कहा कि लोगों का स्नेह उन्हें देश की सेवा करने की अधिक शक्ति प्रदान करता है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा उन गणमान्य व्यक्तियों में शामिल थे जिन्होंने राष्ट्रपति को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं