नयी दिल्ली, एजेंसियां : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को लोगों से भारत को क्षयरोग मुक्त बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर दिए अपने संदेश में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि इस दिन का उद्देश्य जनता को क्षयरोग के वैश्विक प्रभाव के बारे में जागरूक करना, बीमारी को नियंत्रित करने संबंधी चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसे रोकने के प्रयासों का समर्थन करना है।
राष्ट्रपति ने हर साल 24 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है कि मुझे यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि क्षयरोग के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 24 मार्च को ‘विश्व क्षयरोग दिवस’ मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को टीबी के वैश्विक प्रभाव के बारे में जागरूक करना, बीमारी को नियंत्रित करने में आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इससे निपटने के प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।
यह दिन टीबी की शीघ्र पहचान, उपचार और रोकथाम के महत्व की भी याद दिलाने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें








