लेह : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह कथन कि लद्दाख की एक इंच जमीन पर भी चीन ने कब्जा नहीं किया है, सच नहीं है।
लद्दाख के दौरे पर आए राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा, ‘‘लद्दाख के लोग चीनी सेना द्वारा कब्जे में ली गई अपनी चारागाह भूमि को लेकर चिंतित हैं।’’
राहुल ने कहा कि अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लद्दाख जाने की योजना बना रहे थे लेकिन कुछ कारणों से उन्हें यह योजना छोड़नी पड़ी।
तो मैंने सोचा कि मुझे लद्दाख का विस्तृत दौरा करना चाहिए। मैं पैंगोग आया और नुब्रा तथा कारगिल का दौरा करने जा रहा हूं। विचार यह है कि लोगों का क्या कहना है और उनकी चिंताएं क्या हैं।







