मोदी की गारंटी पर लोगों को भरोसा है, अबकी बार 400 पार की गारंटी पूरी करनी है: मोदी

5 Min Read

धनबाद की आमसभा में गरजे पीएम मोदी

धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आपके जोश के कारण ही देश में एक ही गूंज है। वो गूंज यहां भी सुनाई देती है। अबकी बार 400 पार।

और साथियों ये 400 पार का नारा ऐसे ही नहीं लग रहा है। ये तभी लग रहा है, जब मोदी की गारंटी पर देश भरोसा कर रहा है।

मैं सबसे पहले सौम्यता के धनी अत्यंत सरल मेरे मित्र बाबूलाल जी का धन्यवाद करता हूं कि आज उन्होंने मुझे आपके बीच में से निकाल कर मुझे आपके दर्शन करने का सौभाग्य दिया।

जब मैं आपके दर्शन कर रहा था. तो मैंने अपने पुराने साथियों के दर्शन किया। मोदी ने उक्त बातें शुक्रवार को धनबाद के बरवाअड्डा में आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए कही।

प्रधानमंत्री ने धनबाद की जनता से माफी भी मांगी। कहा कि मैं सबसे पहले आप सबसे माफी मांगना चाहता हूं। क्षमा इसलिए कि जो पंडाल हमने बनाया है, वह बहुत छोटा पड़ गया।

बहुत मुश्किल से पांच प्रतिशत लोग पंडाल में है। बाकी के 95 प्रतिशत लोग धूप में तप रहे हैं। आपको जो असुविधा हुई इसके लिए मैं क्षमा मांगता हूं।

इस धूप मे भी तपकर के आप जो हमें आर्शीवाद दे रहे हैं, वो मुझे काम करने की प्रेरणा दे रहे हैं। ये तप मैं बेकार नहीं जाने दूंगा। मैं विकास करके ब्याज समेत लौटाऊंगा। ये मैं आपको गारंटी देता हूं।

कभी कभी मैं सोचता हूं कि पता नहीं कितने जन्मों का पुण्य होगा, मुझे कि आप मुझे इतना प्यार दे रहे हैं। आप मुझे साथियों आप जो मुझे इतना प्यार देते हैं, क्या मैं आपके लिए जिंदगी खपाऊंगा कि नहीं।

शरीर का कण कण आपको समर्पित करूंगा कि नहीं। आपको विश्वास है ना यही मोदी की गारंटी है। मैंने सिंदरी खाद कारखाने को फिर से शुरू करने की गारंटी दी थी, उसे पूरा करके आया हूं।

आप मुझे बताईए साथियों कि क्या आपने सोचा था कि ये कारखाना एक दिन फिर से शुरू होगा। सबलोग निराश हो गये थे। लेकिन ये मोदी की गारंटी में दम है।

इसलिए जिसकी आशा भी आपने छोड़ दी थी उसमें उर्जा भरने का काम आपने मोदी को दिया है। इस कारखाने के पुनर्विकास की नींव अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी।

फिर कांग्रेस का शासन आया और इसे बंद कर दिया गया। पर मैने आपके और किसानों के हित में इसे शुरू करने का प्रण लिया और नतीजा आज आपके सामने है।

खाद कारखाने से हजारों रोजगार के माध्यम खुलेंगे। भाजपा का मकसद है विकास, विकास, तेज विकास। जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल विकास के दुश्मन हैं।

नॉर्थ कर्णपुरा का बिजली का कारखाना इसका विकास पिछली सदी की अंत में बाजपेयी कर के गये थे। लेकिन फिर कांग्रेस आई और प्रोजेक्ट पर ताला लग गया।

2014 में मोदी ने इसे जिंदा करने की गांरंटी दी थी। आज उस बिजली से अनेकों घर रौशन हो रहे हैं। आज उनका घर भी रौशन हो रहा है जिनके घर बिजली नहीं था।

धनबाद में करीब 1 लाख घरों में पहली बार 1 लाख मुफ्त कनेक्शन लगा है। इसलिए देश कह रहा है जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती है वहां से मोदी की गांरटी शुरू होती है।

झारखंड में आपलोग मोदी के कई गारंटियों के गवाह हैं, जो बीते वर्षों में पूरी हुई है। देवघर में झारखंड के दूसरे एयरपोर्ट का शिलान्यांस मैंने 2018 में किया था।

2022 में आपने इसका लोकार्पण करने का मौका आपने मुझे ही दिया था। 2018 में ही मैंने एम्स की आधारशिला रखी थी और 2022 में इसका लोकार्पण मैंने ही किया।

इसे भी पढ़ें

अबुआ आवास के नाम पर चल रही उगाही: बाबूलाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं