कांग्रेस-NC अलायंस में आने को तैयार PDP: फारूक बोले- अच्छी बात है [PDP ready to join Congress-NC alliance: Farooq said – it is a good thing]

1 Min Read

श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी होने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट फारूक अब्दुल्ला ने खुशी जताई है कि NC और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाते दिख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि PDP आना चाहे, तो उसका स्वागत है। यह काफी अच्छी बात है। हम सब मिलकर कश्मीर का विकास करेंगे।

एग्जिट पोल में कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार:

5 अक्टूबर को जारी हुए एग्जिट पोल्स में NC-कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। 10 पोल में से 5 नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बना रहे हैं, जबकि 5 में वह बहुमत से 10 से 15 सीटें दूर दिख रही है।

पार्टी को 40 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा 30 सीटें ला सकती है। PDP और अन्य की 10-10 सीटें आएंगी।

इसे भी पढ़ें

मैं चीनी या पाकिस्तानी मुसलमान नहीं, भारतीय मुसलमान हूं : फारूक अब्दुल्ला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं