श्रीनगर, एजेंसियां : जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी घाटी की सभी तीन लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
महबूबा मुफ्ती ने पत्रकारों को बताया, “उमर अब्दुल्ला ने जिस तरह से चुनाव में पीडीपी को पिछलग्गू कहकर खारिज कर दिया, उससे हम बेहद आहत हैं।
उमर साहब ने यह कहकर मेरे कार्यकर्ताओं का मजाक उड़ाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) घाटी में सभी तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।
उनके हिसाब से तो पीडीपी का कहीं अस्तित्व ही नहीं है।” महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पीडीपी के अधिकांश वरिष्ठ नेताओं को भाजपा ने बहका लिया है और अब उनके पास केवल उनके ‘गरीब’ पार्टी कार्यकर्ता बचे हैं, जो हर मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहे हैं।
इसे भी पढ़ें








