कल से बंद हो जायेगा पेटीएम का फास्टैग, एनएचएआइ की सूची से हुआ बाहर

2 Min Read

मुंबई। पेटीएम का इस्तेमाल करनेवालों के लिए बड़ी खबर है। कल यानी 15 मार्च से पेटीएम का फास्टैग काम करना बंद कर देगा।

पेटीएम को अब एनएचएआइ की सूची से बाहर कर दिया गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर 15 मार्च के बाद टॉप-अप पर रोक लगाने के बाद नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने फास्टैग जारी करने वाले बैंकों की सूची को रिवाइज किया है।

एनएचएआई ने फास्टैग टॉप-अप करने वाली बैंकों की सूची से पेटीएम को बाहर कर दिया है।

एनएचएआई के फास्टैग जारी करने वाले बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज की ताजा सूची में पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड का नाम शामिल नहीं है।

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की रिवाइज लिस्ट में केवल 39 बैंकों के नाम शामिल हैं, जिनसे फास्टैग लिया जा सकता है।

पीपीबीएल के ग्राहक अब पेटीएम से फास्टैग नहीं ले पाएंगे। इससे पहले एनएचएआई ने फरवरी में 32 बैंकों की सूची जारी की थी।

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की रिवाइज लिस्ट में कुल 39 बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज (एनबीएफसी) शामिल हैं, जिन्हें फास्टैग जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है।

नई सूची में एयरटेल पेमेंट्स बैंक, एक्सिस बैंक लिमिटेड, बंधन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यस बैंक शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें 

शराब की लत के कारण हुई थी मीना कुमार की मौत, आखिरी दिनों में बॉलीवुड को कोसने लगी थीं एक्ट्रेस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं