Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के घर चोरी, 15 लाख की जूलरी और नकदी लेकर फरार हुए चोर [Theft at Bhojpuri star Pawan Singh’s house, thieves fled with jewellery and cash worth 15 lakhs]

2 Min Read

Pawan Singh:

पटना, एजेंसियां। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के आरा स्थित घर में रविवार रात (23 जून) को बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के मझौंवा वार्ड नंबर 5 स्थित उनके दूसरे घर में चोर खिड़की का पेचकस से ताला तोड़कर दाखिल हुए और करीब 15 लाख की जूलरी, 30 राइफल की गोलियां और 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। वारदात के समय घर में पवन सिंह के सास-ससुर सो रहे थे और उन्हें सुबह चोरी की भनक तब लगी जब दरवाजा नहीं खुला।

Pawan Singh: जांच में क्या मिला ?

जांच करने पर खिड़की टूटी मिली। चोरी की सूचना मिलते ही पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह मौके पर पहुंचे और थाने में FIR दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि चोर घर में रखी राइफल तो नहीं ले जा सके लेकिन उसके कारतूस जरूर चुरा लिए। एसपी को सूचना दे दी गई है और पुलिस जांच में जुट गई है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। चोरी गए गहनों में दो कंगन, लक्ष्मी चैन, मंगलसूत्र, अंगूठियां और अन्य कीमती जेवर शामिल हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द चोरों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें

आज राजद के हो जायेंगे पवन, थोड़ी देर में लेंगे सदस्यता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं