संसद सत्र- तीसरा दिन, प्रियंका ने शपथ ली [Parliament session- third day, Priyanka took oath]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

राहुल की तरह हाथ में संविधान की कॉपी पकड़ी, हंगामे के बाद लोकसभा-राज्यसभा स्थगित

नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को तीसरा दिन है। प्रियंका गांधी पहली बार संसद पहुंचीं। उन्होंने लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। इस दौरान हाथ में संविधान की कॉपी ली।

प्रियंका के साथ उनकी मां सोनिया और राहुल गांधी भी संसद पहुंचे। प्रियंका वायनाड सीट से उपचुनाव जीती हैं। प्रियंका के साथ नांदेड़ से उपचुनाव जीतने वाले रविंद्र चव्हाण ने भी शपथ ली।

कार्यवाही शुरू होते ही हंगामाः

लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही अडाणी मुद्दे पर हंगामा होने लगा। राज्यसभा में भी हंगामा हुआ। इसके बाद दोनों सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राहुल ने बुधवार को संसद के बाहर कहा था कि अडाणी पर अमेरिका में 2 हजार करोड़ की रिश्वत देने का आरोप है। उन्हें जेल में होना चाहिए। मोदी सरकार उन्हें बचा रही है।

इसे भी पढ़ें

लोकसभा में 25 साल रहने के बाद सोनिया ने राज्यसभा में संसदीय पारी शुरू की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं