संसद सत्र, 8वां दिन- विपक्षी सांसद काली जैकेट पहनकर पहुंचे, मोदी-अडाणी पर नारेबाजी कीराहुल बोले- अडाणी की जांच नहीं करा सकते मोदी [Parliament session, 8th day – Opposition MPs arrived wearing black jackets, sloganeering on Modi-Adani. Kirahul said – Modi cannot get Adani investigated.]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को आठवां दिन है। विपक्षी सांसद काली जैकेट पहनकर संसद पहुंचे और गली-गली में शोर है, मोदी-अडाणी चोर हैं के नारे लगाए। संसद की पिछली 7 कार्यवाहियों में संभल हिंसा, मणिपुर हिंसा, किसानों की मांग का मुद्दा और अडाणी मामला सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।

राहुल और प्रियंका भी रहे शामिलः

विपक्षी सांसदों के साथ राहुल और प्रियंका गांधी भी शामिल हुए। विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए ये भी कहा- ‘स्कूल देखो- अडाणी’, ‘सड़कें देखो- अडाणी’, ‘ऊपर देखो- अडाणी, नीचे देखो- अडाणी’ के नारे लगाए।

राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान कहा- आप (सरकार) कभी इन्वेस्टीगेशन कराओगे? आप करा सकते हो अपना ही इन्वेस्टीगेशन? मोदी जी, अडाणी जी की जांच नहीं करा सकते। क्योंकि मोदी, अडाणी की जांच कराएंगे तो अपनी ही जांच कराएंगे। मोदी और अडाणी दो नहीं, एक हैं।

इसे भी पढ़ें

बारात से लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत 2 घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं