दश्वाशमेश घाट पर हुई गंगा आरती में हुई शामिल
वाराणसी, एजेंसियां। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पति राघव चड्ढा के साथ बनारस पहुंची। यहां उन्होंने पति और उनके परिवार के साथ गंगा आरती में हिस्सा लिया। सामने आए वीडियो में परिणीति भक्ति में लीन नजर आ रही हैं।
दश्वाशमेश घाट में हुई गंगा आरती में परिणीति चोपड़ा हरे ट्रेडिशनल लिबास में पहुंची थीं, जबकि राघव चड्ढा ने सफेद कुर्ते के साथ हाफ जैकेट पहन रखी थी।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की मां और अन्य परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। सभी का घाट पर स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम और प्रसाद देकर स्वागत किया गया था।
ट्रोल हुईं परिणीति चोपड़ाः
परिणीति चोपड़ा का वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स उनकी और पति राघव चड्ढा की तुलना अनुष्का शर्मा और विराट कोहली से कर रहे हैं। अनुष्का-विराट अक्सर धार्मिक स्थल पहुंचकर भक्ति में लीन नजर आते हैं।
सामने आए वीडियो में एक यूजर ने लिखा है, मुझे ये पसंद है, लेकिन वीडियो को 5 सेकेंड देखकर ही मुझे लगा कि ये अनुष्का शर्मा की नकल करने की कोशिश कर रही है। दूसरे यूजर ने लिखा, अनुष्का को कॉपी कर रही हैं। वहीं एक ने लिखा, अनुष्का और विराट वाली रील इन दोनों तक पहुंच गई।
इसे भी पढ़ें
सांसद राघव चड्ढा संग विवाह के बंधन में बंधी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा



















