कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव, ‘जाप’ का विलय किया

2 Min Read

नयी दिल्ली : पूर्व सांसद राजेश रंजन ऊर्फ पप्पू यादव बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए और अपनी जन अधिकार पार्टी (जाप) का विलय कर दिया।

यादव और उनके पुत्र सार्थक ने कांग्रेस मुख्यालय में देश की सबसे पुरानी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इससे पहले जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव मंगलवार रात आरजेडी प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव से राबड़ी आवास से मुलाकात की थी। और अपनी इच्छा बताई थी।

खबर है कि लालू यादव ने पप्पू यादव को कहा था कि कांग्रेस के साथ चले जाइये, और पूर्णिया चुनाव लड़िए। माना जा रहा है कि लालू यादव के कहने पर ही पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में करा दिया।

दरअसल, पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि उनकी पितातुल्य लालू यादव और भाई तेजस्वी के साथ एक पारिवारिक माहौल में मुलाकात हुई।

इस मुलाकात में बिहार में बीजेपी को हराने की रणनीति पर चर्चा की गई। बिहार में गठबंधन को मजबूत करने और सीमांचल, कोसी, मिथिलांचल में सौ फीसदी सफलता पर चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें

भारत में दुनिया की तीसरी बड़ी स्टार्टअप पारिस्थितिकी, सही समय पर सही फैसले हुएः प्रधानमंत्री मोदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं