Panchayat Season 5: फिर से लौटेगा फुलेरा’ ! पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट हुई तय [Phulera will return again! Release date of Panchayat Season 5 is decided]

2 Min Read

Panchayat Season 5:

मुंबई, एजेंसियां। पंचायत वेब सीरीज के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्राइम वीडियो ने फेमस वेब सीरीज ‘पंचायत’ के पांचवें सीजन की घोषणा कर दी है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर प्राइम वीडियो ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा – “हाय, फुलेरा वापस आने की तैयारी शुरू कर लीजिए”। इस पोस्टर में बिनोद कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है, जिसे बनराकस और विकास उठाए हुए हैं, और बाकी किरदार — मंजू देवी, अभिषेक त्रिपाठी, रिंकी, ब्रज भूषण, प्रह्लाद पांडे और क्रांति देवी एक साथ खड़े हैं।

पंचायत सीजन 4 24 जून 2025 को हुआ था रिलीज

पंचायत सीजन 4 हाल ही में 24 जून 2025 को रिलीज हुआ था, जिसमें पंचायत चुनावों की कहानी दिखाई गई। इस बार मंजू देवी को हार का सामना करना पड़ा और क्रांति देवी ने प्रधान पद पर कब्जा कर लिया। अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) ने CAT पास कर लिया है और अब गांव में सिर्फ कुछ महीनों के मेहमान हैं। उधर, रिंकी और अभिषेक की लव स्टोरी भी धीरे-धीरे परवान चढ़ रही है, जिसने फैंस को और रोमांचित कर दिया है।

सीजन 5 में क्या रहेगा

इस सीरीज की सिंपल स्टोरीलाइन, मजबूत संवाद और शानदार अभिनय पहले से ही दर्शकों के दिल में जगह बना चुके हैं। सीजन 5 में राजनीति के नए समीकरण, अभिषेक के भविष्य और रिंकी-अभिषेक के रिश्ते की आगे की कहानी देखने को मिलेगी। शो की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने अगले सीजन की घोषणा जल्दी कर दी है। अब फैंस को 2026 तक पंचायत के अगले अध्याय का इंतजार रहेगा।

इसे भी पढ़ें

panchayat season 4: ‘देख रहे हो विनोद…?’ पंचायत के भोले किरदार का रियल लाइफ अंदाज देख चौंक जाएंगे आप!

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं