केजरीवाल को धमकी, मेट्रो स्टेशन की दीवार पर सटे मिले पर्चे

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में 3 मेट्रो स्टेशनों की दीवारों और नाम वाले साइन बोर्ड्स पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए धमकी भरा वाला मैसेज लिखा मिला है।

आम आदमी पार्टी ने इसके पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मामले पर जांच शुरू कर दी है।

आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने दावा किया कि तीन मेट्रो स्टेशनों – राजीव चौक, पटेल चौक और पटेल नगर की दीवारों पर केजरीवाल को धमकी देने वाले मैसेज लिखे थे।

इसे भी पढ़ें

बेंगलुरु में रेव पार्टी में छापा, कोकिन और ड्रग्स मिले

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं