Pamban Bridge: राम नवमी पर पंबन ब्रिज का उद्धघाटन,जानें इसकी खासियत [Pamban Bridge inaugurated on Ram Navami, know its speciality]

2 Min Read

Pamban Bridge

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी के शुभ अवसर पर पंबन ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। यह पुल न केवल एक अत्याधुनिक इंजीनियरिंग चमत्कार है, बल्कि इसका धार्मिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व भी है। पंबन ब्रिज रामेश्वरम को मुख्य भूमि से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जो तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम बनाएगा।

यह ब्रिज भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है, जो समुद्र तल से 22 मीटर ऊंचा है और 72 मीटर तक उठ सकता है, ताकि बड़े जहाज आसानी से गुजर सकें।

Pamban Bridge: राम नवमी के अवसर पर होगी उद्धघाटन

पंबन ब्रिज का उद्धघाटन राम नवमी के पावन दिन किया जा रहा है, जो विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इस दिन पुष्य नक्षत्र भी रहेगा, जो मांगलिक कार्यों के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। रामेश्वरम का ऐतिहासिक महत्व यह है कि यहीं भगवान श्रीराम ने समुद्र पर सेतु बनाने के लिए मार्ग प्रशस्त किया था, जो रामायण में वर्णित है।

इस ब्रिज के निर्माण से रामेश्वरम आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा अधिक सुविधाजनक हो जाएगी, और इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। ब्रिज के उद्धघाटन के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने इस महत्वपूर्ण आयोजन के दिन को भारत के आध्यात्मिक और इंजीनियरिंग विकास का प्रतीक बताया है।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मॉरिशस के दौरे का क्या है खास, जानिए

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं