Nawada में फिलिस्तीन का फहराया गया झंडा, पुलिस एक्शन में [Palestine flag hoisted in Nawada, police in action]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार के नवादा जिले में मोहर्रम के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसी प्रकार यूपी के अमेठी में भी नारेबाजी का मामला सामने आया है। यूपी का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें कथित तौर पर कुछ लोग नारा लगा रहे हैं, ‘हिंदुस्तान में रहना है या हुसैन कहना है।’

नवादा का वायरल वीडियो धमौल थाना क्षेत्र अंतर्गत धमाल बाजार का बताया जा रहा है, जहां रविवार शाम मोहर्रम पर्व के दौरान मजार पर चादर चढ़ाने जा रहे जुलूस में युवकों के द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लहराते देखा गया।

झंडा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है युवक फिलिस्तीन का झंडा लहरा रहे हैं। इसके बाद से पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हालांकि इस पूरे मामले पर नवादा पुलिस का अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस इस पूरे मामले को बेहद ही गंभीर तरीके से देख रही है।

पकरीबरामा एसडीपीओ समेत आसपास के थाने की पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें

संसद में शपथ के बाद ओवैसी ने लगाया फिलिस्तीन का नारा, कल होगा स्पीकर का चुनाव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं