Rabindranath Tagore story film:
इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के फिल्म निर्माता आबिद मर्चेंट ने भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर की प्रसिद्ध कहानी ‘Shasti (सजा)’ पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। यह कहानी 1893 में लिखी गई थी और बंगाली साहित्य की चर्चित लघु कहानियों में गिनी जाती है। ऐसे समय में जब पाकिस्तान में कई भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगा हुआ है, यह फैसला दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।निर्माता ने बताया कि यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई जाएगी, जिसमें कई देशों के कलाकार और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे।
बांग्लादेशी फिल्ममेकर करेंगी निर्देशन
इस फिल्म का निर्देशन बांग्लादेश की जानी-मानी फिल्ममेकर लीसा गाजी करेंगी। लीसा गाजी अपनी फिल्म A House Named Shahana के लिए जानी जाती हैं।निर्माता आबिद मर्चेंट ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए लीसा गाजी को इसलिए चुना गया क्योंकि उन्हें बंगाली साहित्य और उसकी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की गहरी समझ है। फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश करने की योजना बनाई जा रही है।
कई देशों के कलाकार होंगे शामिल
इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, अमेरिका, ब्रिटेन, हांगकांग और ऑस्ट्रेलिया के फिल्म इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स हिस्सा लेंगे। इससे यह फिल्म एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के रूप में तैयार होगी।फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट में बांग्लादेश के दो बड़े कलाकार पोरी मोनी और चंचल चौधरी नजर आएंगे। इनके अलावा को-राइटर आनन सिद्दीकी और ऑस्ट्रेलियाई-बंगाली अभिनेता अर्का दास भी फिल्म का हिस्सा होंगे।
सनत इनिशिएटिव के बैनर तले बनेगी फिल्म
यह फिल्म आबिद मर्चेंट अपने प्रोडक्शन बैन पाकिस्तान के फिल्म निर्माता Abid Merchant ने भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार रबीन्द्रनाथ टैगोर की प्रसिद्ध कहानी ‘Shasti (सजा)’ पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। यह कहानी 1893 में लिखी गई थी और बंगाली साहित्य की चर्चित लघु कहानियों में गिनी जाती है। ऐसे समय में जब पाकिस्तान में कई भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगा हुआ है, यह फैसला दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।निर्माता ने बताया कि यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई जाएगी, जिसमें कई देशों के कलाकार और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे।







