पद्मिनी कोल्हापुरी-श्रेयस तलपड़े ने आयोजित की जागरूकता रैली [Padmini Kolhapuri-Shreyas Talpade organized an awareness rally]

2 Min Read

घर से बहार जाए और उंगली का पावर इस्तेमाल करे

महाराष्ट्र, एजेंसियां। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पद्मिनी कोल्हापुरी और श्रेयस तलपड़े मुंबई में मतदान देने के लिए चुनावी रैली कर लोगों को उनके वोट और चुनावी भागीदारी के बारे में बता रही हैं।

यह रैली महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों में नागरिकों को वोट देने के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किए जाने के लिए आयोजित की गई।

श्रेयस तलपड़े ने कही ये बात, ‘हम लोग फ्लावर नहीं फायर हैं, हमारी उंगली में पावर है’। अपनी उंगली का इस्तेमाल करें। वहीं पद्मिनी कोल्हापुरी ने भी लोगों से घर से बाहर आकर वोट देने की अपील की।

पद्मिनी कोल्हापुरी ने कहा, ‘मैं सभी से 20 नवंबर को आकर मतदान करने का आग्रह करती हूं। यह महाराष्ट्र में हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है’। इस रैली में लोगों ने मराठी में नारे लगाए, ‘छोड़ें सारे काम धाम, मतदान करना पहला काम’।

बता दें कि महाराष्ट्र में ये चुनाव 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा।

81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, दोनों राज्यों में मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इस चुनाव में मतदान के लिए दोनों सितारों ने जागरूकता अभियान रैली का आयोजन किया।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: बीजेपी की तीसरी लिस्ट में 25 नाम 

Share This Article
Exit mobile version