Padmashri Swami: पद्मश्री स्वामी पर महिला से रेप और गर्भपात कराने का आरोप, FIR दर्ज [Padmashri Swami accused of raping a woman and forcing her to have an abortion, FIR lodged]

3 Min Read

Padmashri Swami:

कोलकाता, एजेंसियांपश्चिम बंगाल में एक प्रमुख धार्मिक शख्सियत और इस साल के पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों में से एक, स्वामी प्रदिप्तानंदा, जिन्हें कार्तिक महाराज के नाम से भी जाना जाता है, के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत एक महिला ने दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि महाराज ने करीब 12 साल पहले उसका यौन उत्पीड़न किया था और कई बार रेप किया। कार्तिक महाराज भारत सेवाश्रम संघ की मुर्शिदाबाद स्थित बेल्डांगा यूनिट से जुड़े हुए हैं।

Padmashri Swami:2012 का मामला: नौकरी का झांसा और यौन उत्पीड़न

पुलिस में दर्ज FIR के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला का दावा है कि यह घटना साल 2012 की है। उस समय वह पहली बार कार्तिक महाराज से मिली थी, जिन्होंने उसे एक शिक्षक की नौकरी का प्रस्ताव दिया था। महिला ने यह नौकरी स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे स्कूल के अंदर ही पांचवीं मंजिल पर एक कमरा दिया गया। महिला के आरोपों के मुताबिक, कार्तिक महाराज उसे अक्सर अपने कार्यालय में बुलाते थे और कई बार उसका यौन उत्पीड़न और रेप किया। महिला ने यह भी बताया कि साधु ने उसे हर महीने पैसे भेजने का वादा किया था।

Padmashri Swami:गर्भपात का आरोप और धमकियाः

शिकायतकर्ता ने बताया कि 2013 में गर्भवती होने पर, आरोपी ने कुछ स्कूल कर्मचारियों के साथ मिलकर उसे गर्भपात के लिए बेरहामपुर के एक निजी नर्सिंग सेंटर ले गया। महिला का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे धमकी दी गई। दो स्कूल कर्मचारियों की मौजूदगी में, महाराज ने नर्सिंग होम में एक डॉक्टर से बात की और उसे गर्भपात कराने पर मजबूर किया। पीड़िता ने यह भी कहा कि महाराज ने मुर्शिदाबाद में आश्रम की कई शाखाओं में उसका रेप किया और उसे नौकरी देने का वादा कर इंतज़ार करवाते रहे, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई।

Padmashri Swami:महिला को मिली धमकीः

महिला ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि इस साल 13 जून को दो व्यक्ति उसके पास आए, जिन्होंने खुद को कार्तिक महाराज से जुड़ा हुआ बताया। इन लोगों ने महिला का यौन उत्पीड़न किया और उसे एक घर के पास छोड़कर चेतावनी दी कि वह महाराज से अपने सभी संबंध खत्म कर ले। महिला ने अपनी शिकायत में चिंता जताई है कि अन्य महिलाओं को भी इसी तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ा होगा। पुलिस का कहना है कि वे फिलहाल इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला भी गरमाया हुआ है।

इसे भी पढ़ें

Explosives recovered Pakur: पाकुड़ में विस्फोटक बरामद, मालपहाड़ी में 1148 जिलेटिन जब्त, पश्चिम बंगाल से लाए जा रहे दो आरोपी फरार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं