Padma Awards 2025:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने 2025 के नामांकन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के तहत सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को सलाह दी गई है कि वे अपने पात्र उम्मीदवारों की ऑनलाइन सिफारिशें 31 जुलाई, 2025 तक सबमिट करें।
नामांकन और सिफारिश केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) के जरिए की जा सकती है।
Padma Awards 2025: नामांकन की पूरी जानकारी
पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन करते समय उम्मीदवार की पूरी जानकारी, जिसमें उनकी उपलब्धियां और उनके द्वारा किए गए विशिष्ट कार्य का विवरण शामिल हो, सिटेशन में दी जानी होगी। सिटेशन को अधिकतम 800 शब्दों में लिखा जाना चाहिए और इसमें उम्मीदवार के योगदान के बारे में विस्तार से बताया जाना चाहिए।
पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं, जिनकी शुरुआत 1954 में हुई थी। इन पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण, और पद्म श्री शामिल हैं। यह पुरस्कार समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वालों को दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है और इन्हें राष्ट्रपति भारत सरकार के हाथों प्रदान करते हैं।
Padma Awards 2025: पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिश करते समय ध्यान रखने योग्य बिंदु:
उम्मीदवार की जीवन भर की उपलब्धियों और सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उसकी सिफारिश करें।
यह सुनिश्चित करें कि उम्मीदवार ने पहले कोई राष्ट्रीय या राजकीय पुरस्कार प्राप्त किया है या नहीं।
नामांकन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के निर्धारित फॉर्मेट में सभी जानकारी सही तरीके से भरी जाए।
पद्म पुरस्कार देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करते हैं और यह सम्मान बिना किसी भेदभाव के जाति, धर्म, व्यवसाय, पद या लिंग के आधार पर दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें









