Indian Army में ऑफिसर बनने का मौका, मिलेगी 85000 सैलरी [Opportunity to become an officer in Indian Army, will get salary of 85000]

2 Min Read

नई दिल्ली,एजेंसियां: भारतीय सेना में ऑफिसर बनने की चाह रखने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए बढ़िया मौका है।

सेना ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) के तहत 450 शॉर्ट सर्विस कमीशन मेडिकल ऑफिसर (SSC-MO) के पदों पर वैकेंसी निकाली है।

शॉर्ट सर्विस कमीशन मेडिकल ऑफिसर के लिए 16 जुलाई से आवेदन

जो भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट amcsscentry.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों के लिए 16 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और 4 अगस्त इसकी अंतिम तिथि है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 450 पदों पर बहाली की जाएगी।

SSC-MO में पदों की संख्या

• मेडिकल ऑफिसर (MO) – 450

• पुरुष – 338

• महिला – 112

आवेदन करने की योग्यता

भारतीय सेना की सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (AFMS) ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत मेडिकल ऑफिसर (MO) के पदों पर जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस या पीजी की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन करने की आयुसीमा

भारतीय सेना के इन पदों के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनमें एमबीबीएस/पीजी डिग्री रखने वालों की अधिकतम आयुसीमा 30 वर्ष और पीजी डिग्री रखने वालों की अधिकतम आयुसीमा 35 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवार जो भी सेना के इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के तौर 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

आवेदन शुल्क का भुगतान दिए गए गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनका चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।

चयन होने पर सैलरी

उम्मीदवार का चयन होने पर सैलरी के तौर पर लगभग 85,000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

HSSC से लेकर JSSC तक, 63 हजार से ज्यादा पदों पर मिलेगी सरकारी नौकरी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं