Operation Sindoor: निशिकांत दुबे बोले- कांग्रेस ने पाकिस्तान से समझौता किया था, वे असली देशद्रोही, केस दर्ज हो [Nishikant Dubey said- Congress had made a deal with Pakistan, they are the real traitors, a case should be registered]

2 Min Read

Operation Sindoor:

नई दिल्ली, एजेंसियां। ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान को भारत की तरफ से दी गई जानकारी पर राहुल गांधी लगातार सवाल उठा रहे हैं। शुक्रवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि ये समझौता तो 1994 में कांग्रेस सरकार में हुआ था। ऐसे में असली देशद्रोही तो कांग्रेसी हैं।

निशिकांत ने कहा कि, 1991 में कांग्रेस ने चंद्रशेखर के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दिया था तब भारत-पाकिस्तान के बीच एक समझौता हुआ था। 1994 में पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार आई तो ये समझौता लागू हुआ। इसके तहत सेना, नौसेना कहां तैनात होगी और वायु सेना कैसे काम करेगी। ये बातें दुश्मन देश से शेयर की जाती थीं।

Operation Sindoor: वोट की राजनीति के लिए कांग्रेस ने देश को धोखा दियाः

भाजपा सांसद ने सवाल किया कि, क्या ये सारी बातें देशद्रोह नहीं हैं? कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए देश को धोखा दिया। भारत को देशद्रोह का मामला शुरू करना चाहिए और उन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करनी चाहिए जिन्होंने यह समझौता किया।

Operation Sindoor: राहुल गांधी ने किया है ये सवालः

दरअसल राहुल गांधी ने 19 मई को सोशल मीडिया पर लिखा था कि सैन्य कार्रवाई से पहले पाकिस्तान को इसकी जानकारी देना अपराध है। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकारा कि सरकार ने ऐसा किया। उन्हें किसने अधिकार दिया? इसके चलते हमें वायुसेना को कितने विमान गंवाने पड़े?

इसे भी पढ़ें

Operation Sindoor: जानिये, कैसे पड़ा इस अभियान का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं