OnePlus service center Delhi: दिल्ली में OnePlus का कनॉट प्लेस सर्विस सेंटर होगा बंद, कंपोनेंट की कमी से यूजर्स परेशान

2 Min Read

OnePlus service center Delhi:

नई दिल्ली, एजेंसियां। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus जल्द ही दिल्ली के Connaught Place स्थित अपने एक सर्विस सेंटर को बंद करने जा रही है। यहां फोन रिपेयर के लिए आने वाले ग्राहकों को कंपोनेंट्स की कमी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार इस रिटेल स्टोर कम सर्विस सेंटर में फोन रिपेयर के लिए जरूरी पार्ट्स उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में यहां आने वाले यूजर्स को दिल्ली और नोएडा के अन्य सर्विस सेंटर पर भेजा जा रहा है।

लीज खत्म होने से नहीं मंगाई जा रही इन्वेंट्री

स्टोर के कर्मचारियों के मुताबिक इस सर्विस सेंटर की लीज खत्म हो चुकी है। इसी वजह से यहां नई इन्वेंट्री नहीं मंगाई जा रही है और जल्द ही इस सेंटर को बंद कर दिया जाएगा।

यूजर्स को लौटना पड़ रहा वापस

कई यूजर्स ने बताया कि अपॉइंटमेंट लेने के बावजूद उन्हें सर्विस सेंटर से वापस लौटना पड़ा। एक यूजर ने बताया कि वह अपने OnePlus Nord 2 के डिस्प्ले रिपेयर के लिए यहां पहुंचे थे, लेकिन कंपोनेंट उपलब्ध नहीं होने के कारण फोन ठीक नहीं हो पाया।

दूसरे सर्विस सेंटर पर भेजे जा रहे ग्राहक

स्टाफ यूजर्स को दिल्ली के अन्य सर्विस सेंटर जैसे साकेत, रोहिणी, पीतमपुरा (NSP), जनकपुरी और लाजपत नगर जाने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा ग्राहकों को पिक-एंड-ड्रॉप सर्विस का विकल्प भी दिया जा रहा है।

जल्द आ सकता है नया फ्लैगशिप फोन

इसी बीच खबर है कि OnePlus जल्द ही भारत सहित ग्लोबल मार्केट में अपना नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 13s का अपग्रेड वर्जन होगा और इसे OnePlus 15s नाम से पेश किया जा सकता है।

Share This Article