सीएम नीतीश पर आपत्तिजनक टिप्पणी करनेवाला गिरफ्तार [One who made objectionable remarks on CM Nitish arrested]

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। नवादा पुलिस ने सोशल मीडिया फेसबुक पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र का निवासी आशिक मेहरा यादव कुमार उर्फ विश्वजीत कुमार है।

पुलिस ने आशिक मेहरा यादव उर्फ विश्वजीत कुमार को नारदीगंज बाजार स्थित उनके कोचिंग संस्थान विश्वजीत कोचिंग सेंटर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवक ने पुलिस को पूछताछ में बताया की उसने गुस्से में फेसबुक अकाउंट पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

गिरफ्तारी के बाद युवक पुलिसवालों से माफी मांग रहा था उसने अपनी गलती स्वीकार की है।

युवक को मिली जमानत

सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में गिरफ्तार युवक को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में न्यायालय में पेश किया जहां न्यायधीश ने सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश कुमार के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने मामले में गिरफ्तार आशिक यादव को जमानत दे दी है।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी पर विवादित बयान देने वाले झामुमो नेता ने मांगी लिखित माफी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं