कैब चालक की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

1 Min Read

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने लाल किले के निकट एक कैब चालक की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि फिरोज नामक व्यक्ति ने 15 अप्रैल को विवाद होने के बाद एक कैब चालक की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी थी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एम. के. मीणा ने कहा, “रविवार को फिरोज के ठिकाने के बारे में एक सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम उसके ठिकाने पर पहुंच गई।”

उन्होंने बताया कि जब फिरोज को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो उसने पुलिस टीम पर गोलीबारी की।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, “पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की।

आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अरुणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया।”

इसे भी पढ़ें

अगले चार महीनों में वजन प्रबंधन करना चुनौती होगी: विनेश

Share This Article
Exit mobile version