नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली कैबिनेट ने भारत में एक देश एक चुनाव के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
बुधवार को मोदी कैबिनेट ने बैठक में देश में एक साथ चुनाव कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
यानि देश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ करवाने की राह अब आसान हो गई है।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी की रिपोर्ट के बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है।
जानकारी के मुताबिक शीतकालीन सत्र में एनडीए सरकार यह बिल संसद में लेकर आएगी।
इसे भी पढ़ें
इलेक्ट्रिक व्हीकल रिवोल्यूशन के लिए PM E-Drive योजना तैयार, केन्द्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी








