13 महीने से बंद शंभू बॉर्डर की एक लेन खुली, 4 जगहों पर पुलिस-किसानों में झड़प [One lane of Shambhu border which was closed for 13 months opened, clashes between police and farmers at 4 places]

2 Min Read

CM ने कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई

चंडीगढ़, एजेंसियां। पुलिस के शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसान आंदोलन हटाने पर पंजाब में बवाल मचा हुआ है। किसान हाईवेज पर उतर आए हैं। अब तक 4 जगहों पर पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो चुकी है।

वहीं शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 महीने से की गई बैरिकेडिंग हटाई जा रही है। शंभू बॉर्डर का पंजाब से हरियाणा जाने वाला हिस्सा खोल दिया गया है। DIG हरमनबीर गिल ने कहा कि लोग यहां से जा सकते हैं। अब अंबाला से राजपुरा जाने वाली साइड खोली जा रही है।

आर्मी कंट्रोल कैंट में शिफ्ट किये गये डल्लेवालः

इधर, पुलिस ने किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को पंजाब में आर्मी के कंट्रोल वाले जालंधर कैंट के PWD रेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया है। बुधवार दोपहर हिरासत में लेने के बाद पहले उन्हें जालंधर सिटी के PIMS अस्पताल ले जाया गया था। पंजाब CM भगवंत मान ने आज शाम 7 बजे कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।

किसान आंदोलन पर एक्शन के पंजाब में 4 बड़े रिएक्शनः

  1. मोगा में किसानों ने DC ऑफिस घेरने की कोशिश की। पुलिस ने रोका तो किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस की गाड़ी भी हटा दी। इसके बाद जमकर धक्कामुक्की हुई। यहां पुलिस-किसान आमने-सामने हैं।
  2. मुक्तसर के गिद्दड़बाहा में किसानों ने बठिंडा-गंगानगर हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें हटाया और हिरासत में ले लिया।
  3. बठिंडा के रामपुरा फूल में किसानों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें हाईवे से खदेड़ दिया। उनके ट्रैक्टर धक्का देकर किनारे कर दिए।
  4. फरीदकोट में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को हाईवे से हटाकर हिरासत में लिया।

इसे भी पढ़ें

किसानों ने शंभू बॉर्डर से दिल्ली मार्च टाला, हरियाणा पुलिस से झड़प में 8 किसान घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं