एक बार फिर मोतिहारी पुलिस पर हमला, जान बचाने के लिए करनी पड़ी हवाई फायरिंग [Once again Motihari police was attacked, air firing had to be done to save lives]

1 Min Read

मोतिहारी,एजेंसियां। मोतिहारी से पुलिस पर हमला करने का मामला सामने आया हैं। दरअसल यह घटना मोतिहारी के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव की है।

जहां पुलिस पर असमाजिक तत्वों ने हमला करने का प्रयास किया। लेकिन इस बार पुलिस ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करते हुए लाठी चार्ज भी किया। जिसके बाद पूरा महौल अफरा-तफरी में बदल गया।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रामपुरवा गांव में एक मैजिक की ठोकर से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे नाराज़ हो कर ग्रामीणों ने मैजिक चालक को बंधक बना लिया।

इस दौरान इसकी सूचना डायल 112 को दी गई और जब मौक़े पर डायल 112 पहुंची तो ग्रामीण आक्रोशित हो उठे, फिर लोगों के आक्रोश को देखते हुए डायल 112 वहां से निकली और इसकी सूचना डुमरिया घाट थाना को दी।

इसे भी पढ़ें

शराब माफियाओं ने किया मुंगेर पुलिस की टीम पर हमला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं