राहा कपूर के जन्मदिन के अवसर पर netizens के सामने आयी कुछ क्यूट तस्वीरें [On the occasion of Rhea Kapoor’s birthday, netizens came across some cute pictures]

2 Min Read

मुंबई,एजेंसियां। बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत और चर्चित कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा का आज यानि 6 नवंबर को जन्मदिन है। अपनी लाडली के बर्थडे पर दादी मां से लेकर बुआ तक ने खूब प्यार बरसाया है।

इन्होंने सोशल मीडिया पर राहा की कुछ क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं। बुआ रिद्धिमा का पोस्ट देखकर हर कोई हैरान है।

राहा कपूर इंडस्ट्री की उन क्यूट स्टार किड्स में से एक है, जो कैमरे के सामने अनजाने में भी खूब फ्लॉन्ट करना जानती है। राहा अब आज 2 साल की हो गई और इस वक्त सोशल मीडिया पर उसकी नई तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

नीतू कपूर यानी राहा की दादी मां ने अपनी गुड़िया के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर किया है। नीतू ने इस तस्वीर को सीसीएल मीडिया में शेयर कर लिखा कि , ‘हमारे प्यार का बर्थडे, ईश्वर कृपा रखें।’ वहीं बुआ रिद्धिमा ने भी अपनी लाडली को बर्थडे विश किया है।

उन्होंने आलिया के साथ राहा की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है और भतीजी को बर्थडे विश किया है। इस तस्वीर में राहा खिड़की के स्लैब पर बैठी दिख रही हैं।

हालांकि, राहा की ये तस्वीर आलिया की बचपन की एक तस्वीर से हूबहू मिलती-जुलती दिख रही है। दोनों की झलक देखकर हर कोई हैरान है।

इसे भी पढ़ें

आलिया भट्ट नहीं, मैं आलिया भट्ट कपूर हूं – जानिए क्यों एक्ट्रेस कही ने ये बात 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं