शिवाजी प्रतिमा गिरने पर मोदी बोले- मैं नतमस्तक होकर माफी मांगता हूं [Modi said on the fall of Shivaji statue – I bow down and apologize]

2 Min Read

26 अगस्त को मूर्ति गिरी थी

मुंबई, एजेंसियां। PM मोदी ने महाराष्ट्र के पालघर में ₹76 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले पर माफी मांगी।

मोदी ने कहा, ‘हमारे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक महाराजा नहीं हैं। हमारे लिए वे पूजनीय हैं। आज मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने नतमस्तक हूं और उनसे क्षमा मांगता हूं।’

सिंधुदुर्ग में लगाई गई शिवाजी महाराज की यह प्रतिमा 26 अगस्त को गिरकर टूट गई थी। 4 दिसंबर 2023 को खुद PM ने इसका उद्घाटन किया था।

मोदी से पहले महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी माफी मांग चुके हैं।

उधर, कांग्रेस ने X पर लिखा- ‘महाराष्ट्र की जनता और विपक्ष के घोर विरोध ने मोदी को माफी मांगने पर मजबूर किया। लेकिन ये माफी नहीं ढोंग है।’

प्रतिमा गिरने का मामला, कंसल्टेंट गिरफ्तार

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में सिंधुदुर्ग पुलिस ने स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट और ठेकेदार को गिरफ्तार किया है।

इधर, महाराष्ट्र कला निदेशालय के डायरेक्टर कहना है कि हमने सिर्फ 6 फीट के लिए परमिशन दी थी। नौसेना ने बिना बताए इसकी ऊंचाई 35 फीट कर दी।

अक्टूबर में चुनाव हो सकते हैं

महाराष्ट्र की BJP-शिवसेना सरकार का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। अक्टूबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

2019 में BJP 105 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। 56 विधायकों के साथ शिवसेना (टूट से पहले वाली) प्रमुख उद्धव ठाकरे CM बने थे।

इसके बाद मई 2022 MVA सरकार में नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने 39 विधायकों के साथ बगावत कर दी और BJP के साथ मिल गए। शिंदे ने 30 जून 2022 को महाराष्ट्र के 20वें CM के तौर पर शपथ ली।

इसे भी पढ़ें

शिंदे बोले- तेज हवा से शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरी, कॉन्ट्रेक्टर समेत दो पर FIR 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं