सक्सेना के बयान पर केजरीवाल ने कहा: यह एक राजनीतिक साजिश है

1 Min Read

नयी दिल्ली: दिल्ली की सरकार जेल से न चलने देने के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के बयान के एक दिन बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे ‘‘राजनीतिक साजिश’’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘लोग (इसका) जवाब देंगे।’’

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में 21 मार्च को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को गिरफ्तार किया था और बाद में यहां एक अदालत ने मुख्यमंत्री को 28 मार्च (आज) तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया था।

आप नेताओं ने कई मौकों पर केजरीवाल के इस्तीफे से इनकार किया और जोर देकर कहा कि वह (केजरीवाल) जेल के अंदर से अपनी सरकार चलाएंगे।

उपराज्यपाल सक्सेना ने बुधवार को कहा था, ”मैं दिल्ली के लोगों को आश्वस्त कर सकता हूं कि सरकार जेल से नहीं चलेगी।”

इसे भी पढ़ें

सालाना दो करोड़ नौकरियां कहां हैं? 30 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं?: प्रियंका गांधी

Share This Article
Exit mobile version