12 घंटे दौड़ कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में पहुंचे ओड़िशा के सुमित

1 Min Read

भुवनेश्वर, एजेंसियां। 34 वर्षीय अल्ट्रारनर सुमित ने ट्रेडमिल पर 12 घंटे दौड़कर रिकॉर्ड बनाया है। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। वे ओडिशा के राउरकेला के रहने वाले हैं।

इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने वाले सुमित सिंह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। सुमित ने 12 घंटे दौड़कर करीब 68 किलोमीटर की दूरी तय की।

इस दौरान उन्होंने मशीन को एक भी बार टच नहीं किया। 12 मार्च को सुबह 8:15 बजे से रात 8:20 बजे तक सुमित की दौड़ का वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स वेबसाइट पर अपलोड किया गया था।

उनके नाम 30 दिन में सबसे अधिक दूरी की मैराथन पूरी करने का विश्व रिकॉर्ड भी है।

गिनीज़ व‌र्ल्ड रिकार्ड्स हर साल प्रकाशित होने वाली एक सन्दर्भ पुस्तक है, जिसमें विश्व कीर्तिमानों (रिकॉर्ड्स) का संकलन होता है।

इसे भी पढ़ें

40 साल बाद कान्स में इंडियन फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ को मौका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं