ओडिशा विश्वविद्यालय ने सांस्कृतिक उत्सव के दौरान छात्रों को पश्चिमी परिधान पहनने पर रोक लगायी

1 Min Read

संबलपुर : ओडिशा सरकार द्वारा संचालित वीर सुरेंद्र साई प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वीएसएसयूटी) ने छात्रों को शुक्रवार से शुरू होने वाले ‘‘टेक्नो-कल्चरल फेस्ट 2024’’ के दौरान पारंपरिक परिधान पहनने का निर्देश दिया है।

कुलपति की ओर से रजिस्ट्रार द्वारा जारी नोटिस में छात्रों को उत्सव के दिनों में विश्वविद्यालय परिसर के भीतर पश्चिमी परिधान या छोटी पोशाक पहनने पर रोक लगा दी गयी है।

यह संस्थान संबलपुर जिले के बुर्ला में स्थित है।

इसे भी पढ़ें

शांतिपूर्ण और भयमुक्त लोक सभा चुनाव कराने के लिए कार्य-योजना बनाकर काम करें पदाधिकारी : के. रवि कुमार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं