बालासोर : ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने तथा एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 261 हो गई और दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान पूरा हो गया है।
दक्षिण पूर्वी रेलवे (एसईआर) के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। एसईआर प्रवक्ता आदित्य चौधरी ने कहा, ‘‘शुक्रवार को हुई दुर्घटना में मृतक संख्या बढ़कर 261 हो गई है और अन्य 650 घायलों का ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।’’







