ओडिशा: विधायक सुरेंद्र सिंह भोई ने 38 साल बाद कांग्रेस छोड़ी; भाजपा से भी दो नेताओं का इस्तीफा

2 Min Read

भुवनेश्वर, एजेंसियां : ओडिशा में कांग्रेस के तीन बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह भोई ने 38 साल बाद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गए।

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो नेताओं ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया जिनके बीजद में शामिल होने की संभावना है।

इन नेताओं में नीलगिरि से विधायक सुकांत नायक और पार्टी के कटक जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद्र बेहरा शामिल हैं। भोई पिछले 38 साल से कांग्रेस में थे।

उन्होंने गुरुवार को सबसे पुरानी पार्टी के साथ अपना 38 साल पुराना रिश्ता खत्म कर दिया। वह 2009 और 2014 में कांग्रेस के टिकट पर राज्य विधानसभा के लिए चुने गए।

उन्होंने 2014 और 2019 में कांग्रेस के टिकट पर टिटलागढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन बीजद उम्मीदवार टुकुनी साहू से हार गए।

हालाँकि, वह अशोक नंद को कांग्रेस के बोलांगीर जिला विंग का तदर्थ अध्यक्ष घोषित किए जाने से नाराज थे।

इससे पहले, खरियार विधायक अधिराज मोहन पाणिग्राही और केंद्रापड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुमान मोहंती ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और सत्तारूढ़ दल में शामिल हो गए।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले रामटहल चौधरी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं