ओडिशा में भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास इंजन बनने की क्षमता : द्रौपदी मुर्मू

1 Min Read
FILE PHOTO- Droupadi Murmu

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को ओडिशा दिवस के मौक पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ओडिशा में देश की अर्थव्यवस्था का ‘विकास इंजन’ बनने की क्षमता है।

मुर्मू ने ट्वीट कर कहा कि ओडिशा दिवस के मौके पर सभी नागरिकों, विशेष रूप से राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों के अलावा कुशल एवं मेहनती श्रम बल होने के कारण ओडिशा में हमारी अर्थव्यवस्था का ‘विकास इंजन’ बनने की क्षमता है। राज्य के लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।

समृद्ध भूमिका को स्वीकार करने का दिन

इसी तरह लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा, यह हमारे देश की प्रगति में ओडिशा, उड़िया लोगों और संस्कृति की समृद्ध भूमिका को स्वीकार करने का दिन है। प्रधानमंत्री ने आने वाले समय में ओडिशा के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

वहीं, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्विटर पर अलग राज्य ओडिशा के निर्माण में योगदान देने वाले दिग्गज नेताओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा, आइए ओडिया समुदाय के गौरव और सम्मान को बनाए रखें, प्रतिबद्ध हों और एक नए और महत्वाकांक्षी ओडिशा के निर्माण के लिए आगे बढ़ें।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं