नई दिल्ली : ओबेरॉय रियल्टी की बिक्री बुकिंग बीते वित्त वर्ष में 53 फीसदी घटकर 4,007 करोड़ रुपये रह गई है।
मुंबई की ओबेरॉय रियल्टी की बिक्री बुकिंग 2022-23 में 8,572 करोड़ रुपये की और 2021-22 में 3,889 करोड़ रुपये रही थी।
अत्याधुनिक सुविधाओं वाली आवासीय परियोजनाओं पर केंद्रित ओबेरॉय रियल्टी ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 1,775 करोड़ रुपये में 228 घर बेचे।
कंपनी ने इस दौरान 4.49 लाख वर्ग फुट कारपेट क्षेत्र को बेचा। पूरे बीते वित्त वर्ष के दौरान ओबेरॉय रियल्टी ने 4,007 करोड़ रुपये से 705 घर बेचे।
इसे भी पढ़ें
ठगा हुआ महसूस कर रहा हूं : भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की ने कांग्रेस छोड़ने पर कहा








