नौकरियों की भर्ती परीक्षाएं नहीं करवाएगा NTA [NTA will not conduct recruitment exams for jobs]

1 Min Read

2025 से सिर्फ NEET, JEE जैसे एंट्रेंस एग्जाम की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, एजेंसियां। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA साल 2025 से नौकरियों के लिए रिक्रूटमेंट एग्जाम नहीं कराएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि NTA अब सिर्फ एंट्रेंस एग्जाम कराएगा। एजेंसी पहले 9 नौकरियों के एग्जाम कराती थी, ये एग्जाम अब CBSE और राज्यों की एजेंसी के जरिए होंगे।

इस फैसले की वजह:

NEET-UG और UGC-NET में गड़बड़ी के बाद NTA के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे। एजेंसी में सुधारों को लेकर एक पैनल बना। रिक्रूटमेंट एग्जाम से NTA को हटाने का फैसला इसी पैनल की सिफारिशों के आधार लिया गया है।

इसे भी पढ़ें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में बड़े बदलाव, पेपर लीक पर होगी कड़ी कार्रवाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं