NSA अजीत डोभाल दो दिन की यात्रा पर कोलंबो पहुंचे [NSA Ajit Doval reached Colombo on a two-day visit]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

कोलंबो, एजेंसियां। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत के. डोभाल कोलंबो पहुंचे हैं। वे कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC) में शामिल होंगे।

CSC एक भारत, श्रीलंका और मालदीव का त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा समूह है। इसका गठन साल 2011 में किया गया था।

राजनीतिक नेताओं से भी मिलेंगे

यात्रा के दौरान, डोभाल कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन के विचार-विमर्श की समीक्षा करने वाले हैं। इसके अलावा, उनका पॉलिटिकल लीडर्स से मिलने का भी कार्यक्रम है। साल 2011 में गठन के बाद CSC में 3 देश भारत, श्रीलंका और मालदीव शामिल थे।

CSC में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की पांचवीं बैठक में चौथे सदस्य के रूप में मॉरीशस शामिल किया गया।

बांग्लादेश और सेशेल्स ने पर्यवेक्षकों के रूप में भाग लिया तथा उन्हें समूह में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया गया।

इसे भी पढ़ें

Ajit Doval तीसरी बार NSA नियुक्त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं