अब 18 जून को होगी यूजीसी नेट की परीक्षा

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। यूजीसी नेट की परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 18 जून को होगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 16 जून 2024 को निर्धारित थी। पर अब 18 जून 2024 को होगी।

यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने इस बाबत सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। इसमें नई तारीख की जानकारी दी गयी है।

एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा है कि एनटीए और यूजीसी ने कैंडिडेट्स से मिले फीडबैक के आधार पर परीक्षा के डेट को बढ़ाया गया है।

जिसमें 16 जून को होने यूजीसी नेट परीक्षा को बदलते हुए 18 जून 2024 कर दिया गया है। वहीं, एनटीए एक ही दिन में पूरे भारत में ओएमआर मोड़ में यूजीसी नेट की परीक्षा आयोजित करेगी।

दरअसल यूजीसी नेट और यूपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा एक दी दिन पड़ रहा था। जिसको देखते हुए एनटीए ने अपने शेड्यूल में बदलाव किया है।

यूजीसी नेट के लिए 20 अप्रैल से ही आवेदन की प्रक्रिया जारी है। 10 मई एप्लीकेशन सब्मिट करने की अंतिम तिथि है।

वही, एप्लीकेशन फीस जमा करने का लास्ट डेट 11 मई है। जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) अथवा असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

इसे भी पढ़ें

जंग में फंसे इजराइल को लग सकता है बड़ा झटका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं