अब 5वीं-8वीं में फेल होने वाले अगली क्लास में प्रमोट नहीं होंगे [Now those who fail in 5th-8th will not be promoted to the next class]

1 Min Read

2 महीने में दोबारा एग्जाम होगा

नई दिल्ली, एजेंसियां। 5वीं और 8वीं क्लास में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को अब अगली क्लास में प्रमोट नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इससे जुड़ी ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ खत्म कर दी है।

हालांकि फेल स्टूडेंट्स को 2 महीने के अंदर रि-एग्जाम का मौका मिलेगा। 8वीं तक के ऐसे बच्चों को स्कूल से भी नहीं निकाला जाएगा।

16 राज्यों में पहले से खत्म है नो-डिटेंशन पॉलिसी:

केंद्र सरकार की नई पॉलिसी का असर केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और सैनिक स्कूलों सहित करीब 3 हजार से ज्यादा स्कूलों पर होगा।

16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश (दिल्ली और पुडुचेरी) नो-डिटेंशन पॉलिसी पहले ही खत्म कर चुके हैं। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक स्कूली शिक्षा राज्य का विषय है, इसलिए राज्य इस संबंध में अपना फैसला ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

CBSE: प्रायोगिक परीक्षा व प्रोजेक्ट वर्क स्कूल खुद कराएंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं