अभी 2 दिन लगते हैं, RBI गवर्नर बोले- इससे जल्दी फंड मिलेगा
नई दिल्ली, एजेंसियां। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने चेक क्लियरिंग साइकिल को टी+1 दिन से घटाकर कुछ घंटों के भीतर करने का प्रस्ताव दिया है।
चेक ट्रंकेशन सिस्टम वर्तमान में 2 वर्किंग डे के क्लियरिंग साइकिल के साथ चेक प्रोसेस करता है।
इसके लिए बैच क्लियरिंग अप्रोच अपनाई जाती है, इसे बदलकर कंटीन्यूअस क्लियरिंग किया जाएगा।
यानी, बिजनेस अवर्स में चेक क्लियरिंग की प्रोसेस लगातार चलती रहेगी। इससे अकाउंट होल्डर्स को कुछ ही घंटों में फंड मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें
RBI मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक आज से , जानें Home-Car की ब्याज घटेगी या नहीं?








