प्रियंका के बैग पर अब बांग्लादेश का मुद्दा [Now the Bangladesh issue is on Priyanka’s bag]

1 Min Read

लिखा- हिंदुओं-ईसाइयों के साथ खड़े हों

नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों के समर्थन वाला बैग लेकर पहुंचीं, इस पर लिखा था- बांग्लादेशी हिंदुओं और ईसाइयों साथ खड़े हों।

प्रियंका के साथ कई सांसदों ने इसी तरह का बैग लेकर प्रदर्शन किया। एक दिन पहले प्रियंका फिलिस्तीन को समर्थन करने वाला बैग लेकर पहुंची थीं।

अगस्त 2024 से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले जारी:

बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद से हिंदुओं के खिलाफ धार्मिक हिंसा के मामले लगातार बढ़े हैं। 5 से 20 अगस्त तक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के 2010 मामले हुए। हिंदू परिवारों पर हमले के 157 और मंदिरों के अपमान के 69 मामले शामिल थे।

इसे भी पढ़ें

संसद में प्रियंका गांधी की बैग पर मचा बवाल 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं