PM मोदी ने दिल्ली-बंगाल के बुजुर्गों से माफी मांगी
नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9वें आयुर्वेद दिवस पर 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू की। इससे 6 करोड़ बुजुर्गों को फायदा मिलेगा।
दरअसल, सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) का विस्तार किया और इसमें बुजुर्गों को शामिल किया।
मौके पर पीए मोदी ने पश्चिम बंगाल और दिल्ली के बुजुर्गों से माफी भी मांगी। कहा कि दोनों राज्य सरकारों के अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण उनके राज्य में इस योजना का पूर्ण रूप से लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इसे भी पढ़ें








